शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

MSUG ग्रुप टोंक जिला शिक्षा सलाहकार राकेश बैरवा नियुक्त


MSUG ग्रुप टोंक मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ टोंक जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राकेश कुमार बैरवा(MSO-33) जी द्वारा श्री डॉ. राकेश बैरवा(MSO-55) जी को टोंक जिला शिक्षा सलाहकार मनोनीत किया गया । आपको टोंक कार्यकारिणी एवं समस्त एम.एस.यू.जी. परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें ।

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

MSUG विराटनगर तहसील संयोजक अजय प्रजापत नियुक्त


MSUG ग्रुप जयपुर मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ जयपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हितेंद्र योगी जी द्वारा श्री अजय प्रजापत जी को विराटनगर तहसील संयोजक मनोनीत किया गया । आपको जयपुर कार्यकारिणी एवं समस्त एम.एस.यू.जी. परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें ।   

बुधवार, 22 जुलाई 2020

MSUG जयपुर जिला उपाध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल नियुक्त किए गए

MSUG ग्रुप जयपुर स्टूडेंट्स एकता संघ जयपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉक्टर आजाद सिंह द्वारा श्री महेश अग्रवाल को जयपुर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । आपको जयपुर कार्यकारिणी एवं समस्त एम.एस.यू.जी. परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें 

मंगलवार, 21 जुलाई 2020

रक्तदान महादान जीवनदान धन्यवाद रोशन लाल मीणा

MSUG राष्ट्रीय रक्तदाता रक्तदान महादान के संदेश को  अपनाते हुए आज एक अनजान माताराम के लिए रक्तदान कर आपने बहुत सराहनीय कार्य किया है समस्त एम.एस.यू.जी. ग्रुप की तरफ से आपका हार्दिक धन्यवाद ।

रविवार, 19 जुलाई 2020

MSUG जयपुर जिला सचिव अशोक परिहार जी एवं जिला महामंत्री विजेन्द्र मेहरा मनोनीत हुए



MSUG ग्रुप डॉ. आजाद सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई एम.एस.यू.जी. ग्रुप की बैठक में श्री अशोक परिहार जी को जयपुर जिला सचिव एवं श्री विजेन्द्र मेहरा जी को जयपुर जिला महामंत्री नियुक्त किया गया, अशोक जी एवं विजेन्द्र जी ने संगठन का कर्तव्य पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लेते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया ।

शनिवार, 18 जुलाई 2020

MSUG जयपुर जिला अध्यक्ष डॉ आजाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवन कुमार जी जिला वरिष्ठ सचिव नियुक्त

MSUG ग्रुप आज डॉ. आजाद सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई एम.एस.यू.जी. ग्रुप की बैठक में श्री पवन कुमार जी को जयपुर जिला वरिष्ठ सचिव नियुक्त किया गया, पवन जी ने संगठन का कर्तव्य पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लेते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया ।

गुरुवार, 16 जुलाई 2020

MSUG ग्रुप जयपुर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक बंसल नियुक्त


MSUG ग्रुप जयपुर
मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ जयपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉक्टर आजाद सिंह द्वारा श्री दीपक बंसल जी को जयपुर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । आपको जयपुर कार्यकारिणी एवं समस्त एम.एस.यू.जी. परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें । 

MSUG ग्रुप राष्ट्रीय सचिव श्री रोशन लाल मीणा नियुक्त


MSUG ग्रुप आज अभिषेक योगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई एम.एस.यू.जी. ग्रुप की बैठक में श्री रोशन लाल मीणा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया, रोशन जी ने संगठन का कर्तव्य पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लेते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया ।

MSUG ग्रुप जयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. आजाद सिंह नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई

MSUG जयपुर आज मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ की मीटिंग जयपुर गोपालपुरा पर संपन्न हुई, जिसमें जयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. श्री आजाद सिंह जी को नियुक्त किया गया ।



इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक योगी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री रोशन लाल मीणा भी उपस्थित रहे आपने उक्त अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए जयपुर जिला सम्पूर्ण कार्यकारिणी विकास का कार्यभार डॉक्टर साहेब को सौंपा 

बुधवार, 15 जुलाई 2020

MSUG राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह मनोनीत किए गये

MSUG बैठक संपन्न 
MSUG राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह मनोनीत हुए । संगठन के सभी सदस्यों ने सुभाष सिंह जी को बधाई दी । इस अवसर पर सुभाष सिंह ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया ।

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

टोंक जिलाध्यक्ष राकेश कुमार बैरवा को नियुक्ति पत्र देकर कार्यभार सौंपा गया

MSUG टोंक  मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ (MSUG ग्रुप) टोंक जिला कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष का पदभार श्री राकेश कुमार बैरवा को सौंपा, इस मौके पर राकेश जी ने कहा की वे जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करके संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचायेंगे एवं टोंक जिला की सभी तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार कर लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरुकता अभियान एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए ।

MSUG राष्ट्रीय प्रचारक गणेश मीणा द्वारा पौधारोपण


एक कदम प्रकृति की ओर
मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ राष्ट्रीय प्रचारक श्री गणेश मीणा द्वारा टोंक जिला में वृक्षारोपण किया गया आपके द्वारा किया गया कार्य पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर कदम है आप हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणस्रोत रहे हैं एवं अपने कार्यों से सदैव दूसरो की भलाई करते हैं। MSUG पूरी टीम आपके द्वारा किए गए जनहित कार्यों के लिए आपको धन्यवाद करती है।

MSUG ग्रुप का गठन




MSUG ग्रुप का गठन
सभी दोस्तों को मेरा नमस्कार । पिछले पांच सालों से मैंने एआईपीएमटी और आईआईटी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों MSUG ग्रुप का गठनमें कार्य किया और इस पांच साल के दौरान में इतना समझ चुका था कि ये सभी शिक्षण संस्थान  शिक्षा के नाम पर सिर्फ लूट कर रहे हैं, और मेरा गुस्सा उस दिन फूटा जब मैंने देखा की सीबीएसई के किसी फैसले की वजह से लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में आ गया तब इन शिक्षा के सौदागरों ने उन बच्चों के हक की आवाज उठाने की जगह उन शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी छात्रों को क्लासों से निकाल दिया तब मुझे लगा कि ये लोग इन बच्चों के भविष्य से ज्यादा अपने फायदे को महत्व देते हैं उसी दिन से मैंने शिक्षा के क्षेत्र में हो रही लूट को रोकने और छात्र हितों की लड़ाई लड़ने के लिए MSUG की स्थापना की।


MSUG ग्रुप की जरूरत क्यों
जनवरी 2017 में सीबीएसई ने एआईपीएमटी परीक्षा को लेकर एक आदेश जारी किया कि जो बच्चे तीन बार एआईपीएमटी की परीक्षा में बैठ चुके है उन छात्रों को साल 2016-17 में आयोजित परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा एवं भविष्य में एआईपीएमटी की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए तीन ही मौके दिए जायेंगे, जो कि वर्ष 2016-17 में एआईपीएमटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य पर कुठाराघात जैसा था और इस फैसले के चलते प्रदेश में कई छात्रों ने हैताश होकर आत्महत्या कर ली। तब इन छात्रों की मदद के लिए कोई संगठन या कोई भी छात्र नेता आगे नहीं आने पर विद्यार्थियों के हक की आवाज उठाने के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स एकता संघ का गठन किया गया।


MSUG के कार्य
1. विद्यार्थियों की नि:शुल्क  कैरियर काउंसलिंग MSUG द्वारा की जाती है।
2.  भारत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कॉलेज, कोचिंग, स्कूल एवं यूनिवर्सिटी सहित होस्टल आदि में एडमिशन एवं वहां की पढ़ाई सम्बन्धित समस्त जानकारी MSUG द्वारा दी जाती है।
3. विद्यार्थियों से अधिक शुल्क वसूलने, किसी विशेष कारणवश निरंतर किसी संस्था में नहीं पढ़ने पर उसे उसकी शिक्षा शुल्क वापस दिलवाने में MSUG भूमिका निभाती है। 4. MSUG गांव व शहरों में समय समय पर मीटिंग एवं सेमिनारों के माध्यम से भविष्य में रोजगार का अवसर प्रदान करने वाली शिक्षा विषय का चयन करने के लिए युवाओं को जागरूक करती है 5. MSUG रक्तदान शिविर आयोजित करती है जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके एवं दूर दराज गांवों के लोग जो किसी मेडिकल इमरजेंसी में हो या किसी बीमारी में उन्हें हमारे मेडिकल एक्सपर्ट्स की मदद से उन्हें संबंधित डॉक्टर/हॉस्पिटल का चयन करने में मदद करती है ।

MSUG ग्रुप के नियम
1. ग्रुप में जुड़ने वाले सभी सदस्य एक दूसरे का सम्मान करेंगे ।
2. ग्रुप की 17 सितम्बर को हर साल मीटिंग होगी जिसमें सभी पदाधिारियों को आना आवश्यक है ।
3. हर पदाधिकारी को 11सदस्य बनाने अनिवार्य है।
4. ग्रुप में जुड़ने वाले सदस्यों को जातिवादी, धर्मवादी या किसी समुदाय के खिलाफ कोई अपमानजनक या आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ग्रुप कमेटी द्वारा कार्यवाही की जाएगी ।
5. ग्रुप में जुड़ने वाले सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का एक ही लक्ष्य होना चाहिए जरूरतमंद मरीजों, विद्यार्थियों एवं समाज के सभी लोगों की मदद करना ।

MSUG कैसे एवं कौन जुड़ सकते है
1. ग्रुप में किसी भी विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी, कर्मचारी या अन्य कोई भी लोग जो समाज सेवा छात्र सेवा में जुड़कर देश के भविष्य (युवाओं) के लिए काम करना चाहते है ।
2. स्टडेंट्स के अलावा कोई भी ग्रुप ज्वॉइन करना चाहता है तो उसकी उम्र 18साल होना अनिवार्य है।
3. जो वर्तमान स्टूडेंट्स है उनकी उम्र सीमा 14साल है ।
4. MSUG ज्वॉइन करने के लिए फॉर्म भरना आवश्यक है ।
5. फार्म भरने के लिए एक आईडी प्रूफ और दो फोटो आवश्यक है।